महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। छग करण महंती समाज के जगन्नाथ भवन में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
शनिवार को छग करण महंती समाज महासमुंद के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि छग करण महंती समाज महासमुंद नगर मेंं एक ख्याति प्राप्त सामाजिक संगठन है। जिसका नगर एवं संपूर्ण जिले में प्रत्येक सामाजिक सांस्कृतिकए समाजसेवी कार्यों व सदभावना कार्यों में सक्रिय प्रतिनिधित्व रहता है। वर्तमान में सामाजिक गतिविधियां एक सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। लेकिन जगह के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जगन्नाथ भवन में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।
राशि की घोषणा पर मनोहर महंती, किशोर महंती, प्रताप महंती, राजकिशोर महंती, संजय महंती, पवित्र मोहन महंती, प्रकाश महंती, आनंद महंती, विनोद महंती आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।