महासमुन्द
पिथौरा, 27 मई। स्थानीय मुक्ति धाम के तीन सदस्यों ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले एक अज्ञात युवक का दाह संस्कार कर उसे सद्गति दी। यह समिति द्वारा सातवें अज्ञात शव का अंतिम संस्कार था।
शनिवार की सुबह ग्राम लक्ष्मीपुर के फिरतू कटेल में एक अज्ञात युवक द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, परन्तु परिजनों का पता नहीं चला। लिहाजा पुलिस ने शव का पोस्टमोर्टम करवा कर उसे स्थानीय मुक्ति धाम समिति को सौंप दिया। प्रथम जांच में पता चला कि उक्त मृतक का नाम राकेश कुमार यादव है, परंतु मुक्ति धाम समिति को भी परिवार के किसी सदस्य का कही कोई पता नहीं चला। अंतत: मुक्ति धाम सेवा समिति पिथौरा ने अज्ञात व्यक्ति के शव कादाह संस्कार किया।
कार्य में समिति के अमृतपाल छाबड़ा, राजेश कोठारी, बंटी छतीसगढिय़ा योगदान रहा।
अब तक 7 का अंतिम संस्कार
मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों के अनुसार अब तक लगभग सात लावारिस लाश का दाह संस्कार किया गया गया है। करीब 20 /22 गरीब परिवारजनों को दाह संस्कार हेतु लकड़ी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है एवं आर्थिक सहयोग दिया गया है। तीन दुखी परिवारजनों को दाह संस्कार से लेकर तेरहवीं का खर्चा समिति दवारा दिया गया है।