महासमुन्द

सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच मिली अधेड़ लाश
27-May-2023 2:52 PM
 सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच मिली अधेड़ लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई।
जिले के एनएच-53 छुईपाली टोल गेट के पास सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के उक्त शव की शिनाख्त रोहित बारीक रूप में की है। मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा। 

पुलिस के अनुसार ग्राम बरबसपुर निवासी रोहित बारिक पिता अभिमन्यु (49 वर्ष गृहग्राम में पूजा के बाद भोजन कर परिवार की कार के पीछे मोटर सायकिल क्रं.) सीजी 06 जीजी 5439 के माध्यम से सरायपाली के लिये रात्रि में निकले थे। रात्रि 11 बजे तक सरायपाली नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी ने बरबसपुर में फोन से सूचना दी। रात्रि में ही 10-15 लोग बाइक से पता तलाशी के लिये निकले। टोल गेट में सीसी टीवी फुटेज में देखा गया तो वह सरायपाली तरफ  जाते नहीं दिखा।

इसके बाद दिन-रात आसपास के रिश्तेदारों के घर पता तलाश करने पर उनका कहीं पता नहीं चला तो सोशल मीडिया में इनकी फोटो शेयर कर लापता बता पता तलाश शुरू हुआ। शुक्रवार को 11 बजे एनएच 53 छुईपाली टोल गेट के पास सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच एक व्यक्ति के गिरे होने की जानकारी मिली। परिजनों को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पहुंचे। यहां बाइक एवं कपड़े के आधार पर लापता रोहित के रूप में शिनाख्त की गई। पश्चात उनके परिवार ने इसकी सूचना बसना थाने में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण करते हुये शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम होते ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। 


अन्य पोस्ट