महासमुन्द

भाजपाइयों को गौठान और गौशाला में अंतर समझ नहीं आ रहा-अंकित
26-May-2023 8:04 PM
भाजपाइयों को गौठान और गौशाला में अंतर समझ नहीं आ रहा-अंकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 मई। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा गुरुवार को युवा कांग्रेसियों के साथ बागबाहरा शहर स्थित गौठान का अवलोकन करने गए व वहां पर कार्य कर रही गौठान समिति की महिलाओं से वहां का हाल-चाल जाना ।

अंकित ने बताया कि भाजपा आज अपने 15 साल की सत्ता में इतने पैसे कमा चुकी है कि वे बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में एसी कमरों और ए सी गाडिय़ों से गाँव पहुंच रहे हैं। 180 माह की सरकार में कभी गाय, गोबर, गौमूत्र याद नहीं आया आज कांग्रेस की 54 महीने पुरानी सरकार के समय कम से कम गौठान देखने की सुध तो आई, आज गौठान और नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना की तारीफ पूरे देश में और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों द्वारा भी की जा रही है और राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल रहा है । भाजपाई वहां जाकर गाय ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाई ये गौठान है गौशाला नही ंजहां 24 घंटे गाय मिलेगी।

      भाजपा के समय कोई भी योजना बनने से पहले कमीशन पहले तय होता था, फिर योजना बनती थी, इनके ऊपर दबाव है उन लोगों का जिनका अब टिफिन नहीं बिक रहा, टेबलेट नहीं बिक रहा,जूता चप्पल नहीं बिक रहा क्यों कि उनसे कमीशन इतना लिए थे कि जितनी वो कमाई नहीं कर पाया था ।

आज छत्तीसगढ़ में गौपालकों, ग्रामीणों ,महिला स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों को मात्र 430 करोड़ का भुगतान हुआ है और भाजपा 1300 करोड़ के घोटाले का मनघडंत झूठा आरोप लगा रही है, आज लगभग 84 हजार महिलाएं गौठान से जुड़ लाभान्वित हो चुकी है, लगभग दो लाख गौपालकों को इससे आमदनी हुई है।

अंकित ने भाजपा से सवाल किया कि जब पैसा सीधे गौपालकों के पास जा रहा, महिला समिति के पास जा रहा, गाँव के गौठान समिति के पास जा रहा तो चोर या भ्रष्टाचारी कौन?  क्या यही गाँव वाले हंै, जिनके सीधे खाते में पैसा जा रहा है।

अंकित ने उदाहरण देते हुए बताया कि मात्र बागबाहरा शहर स्थित गौठान की ही बात करें तो वहां पर अब तक 14536 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है और 1588 क्विंटल वर्मी बेचा जा चुका है और 25200 किलोग्राम खाद समिति को बिक्री हेतु दिया जा चुका है।

महिलाएँ वहां काम करके अतिरिक्त आमदनी कमा रही है और भूपेश सरकार को धन्यवाद दे रही है।

अंकित ने बताया कि वो ऐसे सैकड़ों गोबर विक्रेताओं से सीधे संवाद कर चुके हैं, जिन्हें इस योजना का भारी लाभ मिला है और इस बहाने सभी गौ पालक अब गौ माता की सच्ची सेवा कर रहे हैं। अंकित ने कहा भाजपाइयों को अपने इन फर्जी आंकड़ों और फर्जी आरोपों पर गौपालकों,गोबर विक्रेताओं, और महिला समूहों से माफी मांगनी चाहिए ।

 इस अवसर पर अंकित बागबाहरा के साथ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल,वीरेंद्र शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि डेमन ठाकुर,राजू यादव,कृष्णा यादव,सन्नी दुवा, गोलू निर्मलकर,नेमी चंद्रकार,राजा कोहली,संतोष नाग,सोनू साहिस,शिव साहू ,हर्ष चंद्राकर और समस्त युवा साथी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट