महासमुन्द

दीक्षांत समारोह में भेख राम सिन्हा को 4 गोल्ड मेडल
26-May-2023 3:54 PM
दीक्षांत समारोह में भेख राम सिन्हा को 4 गोल्ड मेडल

महासमुंद, 26 मई। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में महासमुंद जिले के भेख राम सिन्हा को एमए राजनीति विज्ञान परीक्षा में  प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 4 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले भेखराम सिन्हा के इस अद्वितीय परीक्षा परिणाम के बाद सभी शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। 

सुबह-सुबह कार वाशिंग एवं कार चलाकर पढ़ाई के साथ तालमेल बैठा रहे भेखराम सिन्हा का सपना कॉलेज में सहायक अध्यापक बनना है और अपने सपने को पूरे करने के लिए अभी रायपुर में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उपरोक्त परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने सारा श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है और निकट भविष्य में भी समर्थन और मार्गदर्शन मिलती रहे, ऐसी इच्छा व्यक्त की है।
 


अन्य पोस्ट