महासमुन्द

विशेष जनसंपर्क अभियान को ले भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठे दिग्गज
26-May-2023 3:51 PM
विशेष जनसंपर्क अभियान को ले भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठे दिग्गज

कहा-आने वाले दिनों में चुनावी दृष्टिकोण से जिले में एक बड़ी चुनौती हमारे समक्ष है 

घर-घर सम्पर्क कर केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताएं 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मई।
भाजपा शहर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में रायपुर संभाग प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा, महासमुंद विस प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, चन्द्रहास चन्द्राकर आदि उपस्थित थे। 

बैठक में मुख्य वक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि महासमुंद जिला हमेशा से संगठन के कार्यों में अग्रणी रहा है। आने वाले दिनों में चुनावी दृष्टिकोण से जिले में एक बड़ी चुनौती हमारे समक्ष है। केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम 9  साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिसमें भारत सशक्त और शक्तिशाली राष्ट्र बनकर विश्व पटल पर उभरा है। 

उन्होंने बताया कि 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ होगा। जिसमें सम्पर्क से समर्थन, घर-घर सम्पर्क कर केंद्र की भाजपा सरकार की जनहित कार्यों की उपलब्धियों का पत्रक वितरण, भाजपा पार्टी नहीं परिवार है की सोच लेकर एकजुटता से कार्य करते हुए पूरी तरह घोटालों में लिप्त भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। 

सौरभ सिंह ने शहर मण्डल के सभी 10 शक्ति सम्मेलन,मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभारी नियुक्त किया है। विधायक सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की पूरी भौगोलिक स्थिति की समीक्षा करने की सलाह देते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी हंै। जिनके परिश्रम और समर्पण से हमने 3 बार प्रदेश और लगातार केंद में विजय हासिल की है। 

उन्होंने बैठक में 46 बूथों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र की जानकारी ली। पश्चात दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली एवं आभार महामंत्री प्रकाश शर्मा ने किया। 

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी थानसिंग दीवान, मोती साहू, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, धरम साहू, प्रलय थिटे, योगेश्वर राजू सिन्हा, पवन वर्मा, ऐतराम साहू, प्रकाश चंद्राकर, निरंजना शर्मा, महामंत्री एमआर विश्वनाथन, माधव टांकसाले, नारेंद्र गिरी, सुधा साहू, मोहन साहू, पवन साहू, विस्तारक सूरज सिंह, रमेश साहू, पार्षद देवीचंद राठी, संदीप घोष, पवन पटेल, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, माधवी सिका, मंगेश टांकसाले, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, हाफिज कुरैशी, गोपाल वर्मा, शुभ्रा शर्मा, लाल विजय सिंहदेव, सीता डोंडेकर, उत्तरा प्रहरे,लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, भाऊ राम साहू, गौकरण साहू, जितेंद साहू, चंद्र शेखर बेलदार, राकेश श्रीवास्तव, उषा पाल, सुनीता देवांगन, नन्दू जलक्षत्री, नईम खान, फगवा पटेल, नागेंद्र, चंद्रशेखर जलक्षत्री, सोनाधर सोनवानी, राकेश पटवा, कुशाल साहू, गोपी कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
यह जानकारी प्रकाश शर्मा ने विज्ञप्ति में दी है।


अन्य पोस्ट