महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई। छत्तीसगढ़ में हुए हजारों करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर सोमवार को महासमुंद से आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे। कार्यकर्ता बूढ़ापारा में एकत्र होकर वहां से सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आप के कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी हुई। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जिलाध्यक्ष महासमुंद भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने अपने हौंसले बुलंद किए। हम मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं।
मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन, लोकसभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, परितोष शर्मा, सकील खान, पूनाराम निषाद, कादिर चौहान, मधु यादव, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, रामदयाल, गौतम नेताम, भुनेश्वर साहू, टीकम राणा, नीलम ध्रुव, रामदास निषाद, अगेश्वर यादव, केशव पटेल, राजेश यादव आदि आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता शामिल थे।