महासमुन्द

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव को दी श्रद्धांजलि
22-May-2023 7:05 PM
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मई। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 32वीं पुण्यतिथि को कल महासमुंद कांग्रेस कमेटी ने आतंकवादी विरोध दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के  नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक हो सामाजिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक, टेक्नोलॉजी, विदेश नीति हो, नित नई उपलब्धियां पाई। राजीव गांधी पंचायती राज की प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मीय सोच थी कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय इन्हें ही जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम किया। आरक्षण का योगदान देकर महिलाओं को एक नई शक्ति राजीव जी ने अपने कार्यकाल में दिया।

जिला वनोपज के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर ने बताया कि युवाओं की राजनीति में भागीदारी,मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिला कर राजीव जी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और राष्ट्रभक्ति की ओर बढऩे का मार्गप्रश्स्त किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु से एक जवाबदार नागरिक बनाने का लक्ष्य दिया।

महासमुंद कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर ने आतंकवाद विरोध दिवस मनाते हुए समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर खिलावन बघेल बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं शहर अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, जिला लघु वनोपज अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, बीज अनुसंधान सदस्य दाऊ लाल चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर,सोमेश दवे, गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी,गौरव चंद्राकर,डॉ तरुण साहू,पार्षद डमरूधर मांझी,एल्डरमैन अनवर हुसैन,जावेद चौहान,सुनील चंद्राकर,शाहबाज रजवानी,निखिल कांत साहू,चमन चंद्राकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।


अन्य पोस्ट