महासमुन्द
डॉ. चोपड़ा का पालिका द्वारा यातायात व्यवस्थित करने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की घोषणा पर तंज
महासमुंद, 22 मई। पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने महासमुंद नगर पालिका द्वारा यातायात व्यवस्थित करने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले पालिका अध्यक्ष यह तो बताये कि हाइवे के पोल में पोस्टर वालों पर एफ आईआर की घोषणा का क्या हुआ?
उन्होंने कहा कि जिस दिन एफ आईआर की घोषणा अखबारों में छपी, उसी दिन स्थानीय विधायक के चित्र वाले फ्लैक्स खंबों में टंगे दिखे और नगर पालिका को केवल भाजपा नेताओं के पोस्टर पर ही कार्रवाई का दिखावा करना पड़ा।
कांग्रेस की घोषणा का पालन जब विधायक ने नहीं किया तो फिर आम आदमी क्यों पालन करे? और अब तो स्वयं अपनी घोषणा को तोडऩे का काम पालिका अध्यक्ष ने किया। उनके जन्मदिन के फैलक्स ख्ंाभों पर यत्र तत्र सर्वत्र बिखरे दिखे। आम जनता तो एफ आईआर का इंतजार करती बैठी है।
डॉ. चोपड़ा ने आगे कहा कि केन्द्र शासन द्वारा पर्याप्त राशि और साधन उपलब्ध कराने के बावजूद पालिका कहीं भी सफल होते नहीं दिख रही है। पिटियाझर में वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन करते हुए यह कहना कि भूपेश सरकार लोगों के स्वास्थय का ध्यान रख रही है,यह आपत्ति जनक है। यह वेलनेस सेंटर केन्द्र की योजना और उपहार है। पिटियाझर में इस हेतु जिस जगह का चयन किया गया है। वहां पर वार्ड के लोगों द्वारा स्थापित गौरा-गौरी चौरा था। जिसे बेरहमी से बुलडोजर से तोड़ा गया है। वार्ड में अनेक स्थान हैं जहां पर वेलनेस सेंटर का निर्माण हो सकता था।