महासमुन्द

पौने 2 लाख का गांजा लेकर पैदल जाते आरोपी हिरासत में
22-May-2023 4:31 PM
पौने 2 लाख का गांजा लेकर पैदल जाते आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई।
जिले की खल्लारी पुलिस ने एक व्यक्ति को पौने 2 लाख के गांजे के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी से गांजाके अलावा एक मोबाइल बरामद किया है।
 थाना खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैला लेकर खल्लारी की ओर जा रहा है। उसके थैले में गांजा भरा हुआ है। इस सूचना पर खल्लारी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 353 स्थित रैताल चौक आंवराडबरी से बीकेबाहरा तक चौकसी शुरू की। 

उसी समय बीकेबाहरा से खल्लारी वाले मेन रोड से पैदल नीले रंग का बड़ा बैग लेकर आते दिखा। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ किया। उसने अपना नाम सादिक अली निवासी ग्राम कोसमखुंटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद बताया। थैला में क्या रखे हो पूछने पर उसने अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताया।

इस पर खल्लारी पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए थैले की तलाशी ली जिसमें भूरे रंग के टेप से लिपटा 9 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। बरामद गांजे का कुल वजन 9.626 किलोग्राम कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए था। आरोपी के पास से एक मोबाइल कीमती लगभग 7 हजार रुपए को भी जब्त कर धारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत धारा 20 ख कायम कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट