महासमुन्द

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खातों को आधार से जोडऩे के निर्देश
21-May-2023 3:34 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खातों को आधार से जोडऩे के निर्देश

महासमुंद, 2। मई। वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एनपीसीआई इनेबल मैपिंग होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तांतरित होगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है।आदिवासी विकास सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किए हंै। वे सभी 24 मई 2023 तक अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराएं एवं एनपीसीआई इनेबल मैपिंग कराएं। ताकि छात्रवृत्ति राशि खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा है कि बैंक खाता क्रमांक को विद्यार्थियों के द्वारा आधार से सीडिंग नहीं करने की स्थिति में छात्रवृत्ति राशि से वंचित रहते हैं तो इसके लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।


अन्य पोस्ट