महासमुन्द

विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लीजिए-द्वारिकाधीश
20-May-2023 3:48 PM
विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लीजिए-द्वारिकाधीश

पिथौरा में जिला महिला कांग्रेस सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 20 मई। जिला महिला कांग्रेस का सम्मेलन नगर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में  महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, क्षेत्रीय विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि यह समूचा संसार स्त्री शक्ति के बल पर ही चल रहा है और स्त्री शक्ति यदि नहीं है तो संसार के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं माताओं बहनों से मैं निवेदन करता हूं कि इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव है, जिसके लिए आप अभी से कमर कस लीजिए ताकि 2018 चुनाव से अधिक संख्या में और भारी मतों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत प्राप्त हो सके ।

श्री यादव ने कहा कि आप माताएं हैं जो घर से लेकर पूरा देश चलाती है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार है इसमें आप सब का विशेष योगदान है। आगे भी आपको पूरी शक्ति के साथ चुनाव की कमान संभालनी है ताकि हम अपने मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाथ मजबूत कर सके।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि फूलो देवी नेताम एवं कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, करण दीवान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पिथौरा कुलवंत खनूजा पद्मावती पटेल रीना टिंकू साहू, अनामिका शर्मा कुमारी बाई साहू जोगा यादव सरपंच लता ठाकुर प्रतिभा ओम बाई गायकवाड, किशोर सविता गोस्वामी अध्यक्ष महिला कांग्रेस बागबाहरा, धनेश केशव साहू तुलसी दीवान शशि कला यादव कुमारी बाई साह,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट