महासमुन्द

मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग एवं मनोरोग की ओपीडी पृथक-पृथक
20-May-2023 3:30 PM
मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग एवं मनोरोग की ओपीडी पृथक-पृथक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20मई। मेडिकल कॉलेज में अब चर्म रोग एवं मनोरोग की ओपीडी को पृथक कर दिया गया है। इस हेतु इन रोगों के लिए मुख्य भवन के ठीक पीछे नया भवन स्थापित किया गया है। जहां 4 चिकित्सक सहित कुल 10 स्टाफ  अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पृथक ओपीडी करने के बाद यहां प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चर्म रोग से संबंधित बीमारियों जैसे सफेद दाग, फंगस, कस्टुटी, कुष्ठ, सोरयासिस तथा मनोरोग से संबंधित स्वभाव में चिड़चिड़ापन, शराब के आदि, नींद न आना या अत्यधिक नींद आना, नींद में चलना सहित विभिन्न लक्षणों वाले मरीजों का यहां उपचार शुरू हो चुका है।

जानकारी अनुसार सप्ताह भर पूर्व ही इसकी शुरूआत महासमुंद सहित आसपास के जिलों में की गई है। यहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सुरक्षा तथा मरीजों की सुविधाओं का देखते हुए दोनों रोगों की ओपीडी को पृथक किया गया है। नए भवन में एक बड़ा हाल तथा दूसरे कक्ष में नर्सिंग स्टाफ  रहते हैं। इसके साथ ही एक बड़ा वार्ड है जहां 20 बेड रखे गए हैं। फिलहाल एक ही वार्ड में पृथक-पृथक स्थानों पर 10-10 बेड लगाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद पहली बार अब चर्म रोगियों को भी गंभीर स्थिति में भर्ती लिया जा रहा है। अब तक चर्म रोगों की उपचार के लिए मरीजों को रायपुर की ओर दौडऩा पड़ता था। अब मेडिकल कॉलेज में ही जांच उपचार हो सकेगा। यहां रोजाना 40 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट