महासमुन्द

वृंदावन विद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम समाप्त
19-May-2023 2:18 PM
वृंदावन विद्यालय में आर्ट ऑफ  लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 मई। वृंदावन विद्यालय में आर्ट ऑफ  लिविंग परिवार द्वारा 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन किया गया। कार्यक्रम में 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में खुश रहने एवं स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहने के विभिन्न कला सिखायी गई।

 इस दौरान  जीवन की दैनिक चुनौतियों से निपटने का व्यवहारिक ज्ञान, योगासन तथा सुडौल शरीर पाने के लिये विभिन्न खिंचाव एवं विश्राम अभ्यास, ध्यान तथा आपसी मेल जोल से जीवन में परिपूर्ण करने की क्रियाएं सुदर्शन क्रिया, एक अद्वितीय श्वांस लेने की तकनीक सिखायी गई।

इस दौरान बताया गया कि सुदर्शन क्रिया एक ऐसा किया है, जिस प्रकार कुछ शब्दों को अगर सुरों में पिरोया जाये तो एक मधुर गीत बन जाता है। उसी प्रकार सुदर्शन क्रिया में श्वांसों को एक ऐसी धुन में पिरोया गया कि हमारे शरीर, दिमाग व विचारों को प्रकृति के साथ एक लय में ले आती है और जिस तरह एक मनमोहक संगीत हमें तनाव, थकान एवं नकारत्मक भावना जैसे गुस्सा, कुंठा, ग्लानि को भुला देता है।

 उसी प्रकार सुदर्शन क्रिया हमें इन सबसे मुक्ति दिला कर धीरे-धीरे सुकून का संचार करती है तथा तनाव में हमें हमारा ध्यान लक्ष्य की तरफ  रखती है। कार्यक्रम में गुरू रविशंकर का जन्म दिन सत्संग धूमधाम से मनाया गया। आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग उषा चन्द्राकर ने किया।


अन्य पोस्ट