महासमुन्द

पानी की समस्या को लेकर संसदीय सचिव से मिले ग्रामीण
18-May-2023 3:43 PM
पानी की समस्या को लेकर संसदीय सचिव से मिले ग्रामीण

 पीएचई के अफसरों को पहल करने के दिए निर्देश  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 मई। 
ग्राम पंचायत सरेकेल के वार्ड 2 व तीन में पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित पहल करने के निर्देश दिए।

बुधवार को ग्राम पंचायत सरेकेल के ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान बेदराम बरिहा, चिंतादास वैष्णव, आनंद राम, लालाराम, लच्छन बघेल, चमनलाल, अजय बघेल, संजय कुमार खडिय़ा, दुर्गेश मिर्धा, संजू निषाद, आनंदी राम, तामेश्वर खडिय़ा, चांदनी यादव, हेमकुमारी, रेवती, ममता, चित्ररेखा, लुकेश्वरी, सुमन, नीरा, लच्छी सेन, बृजबाई, त्रिवेणी, फुलकंवर,विजय, ममता बाई, करण सिंह, जनक यादव, छाया यादव, जीतराम, कोमल आदि ग्रामीणों ने बताया कि बोर खराब होने से इन दिनों ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। करीब आधा किमी दूर से उन्हें पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड दो और तीन में पुराना हैंडपंप को बोर बनाकर पानी का उपयोग किया जा रहा था। लेकिन बोर खराब होने पर पानी की समस्या आ रही है। उन्होंने बोर खनन कराने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल पीएचई के अधिकारियों से चर्चा कर इस दिशा में उचित पहल करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट