महासमुन्द
हाईकोर्ट जज ने बागबाहरा सिविल कोर्ट का किया उद्घाटन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा,18 मई। उच्च न्यायालय बिलासपुर की न्यायाधीश रजनी दुबे ने बुधवार को अनुविभाग बागबाहरा जिला महासमुंद व्यवहार न्यायालय सिविल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस नए कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के रूप में अविनाश टोप्पो की नियुक्ति की गई है। व्यवहार न्यायालय में एक कोर्ट संचालित होगी। न्यायाधीश रजनी दुबे ने नव नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश टोप्पो को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस न्यायालय में सिविल व क्रिमिनल दोनों तरह की केसों की सुनवाई की जाएगी।
बहरहाल 1500 मामले के अभिलेख इस नए कोर्ट में स्थानांतरित किए गए हंै। यहां के लोगों और वकीलों के लिए भी कल खुशी का दिन था। न्यायाधीश रजनी दुबे ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि लोगों का भरोसा न्यायालय पर है। इस भरोसे को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। न्याय प्रिय फैसलों से जानता में न्यायालय के प्रति और विश्वास बढ़ता है। लोकतांत्रिक देश भारत में न्यायपालिका संविधान का अंग है। यह नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा करने के साथ उनके अधिकारों की भी रक्षा करता है।
उन्होंने कहा कि यहां पर नागरिक कानूनी मामलों में संवैधानिक व्यवस्था और लॉ के तहत न्याय पा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट हो या फिर जिला स्तर का न्यायालय। ये देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने पक्षकारों से भी कहा कि अगर फैसला उनके विपरीत भी आये तो घबराये नहीं। अपील के लिए ऊपरी अदालत के दरवाजे खुले हंै। नाराजगी या आवेश में कोई अप्रिय कार्य न करें। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट खुलने से इस इलाके के दूर.दराज के लोगों को न्याय के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
न्यायाधीश श्रीमती दुबे ने कहा कि समय-समय पर पूरे देश में लोगों के प्रकरणों के निराकरण के लिए नेशनल लोक अदालत और लोक अदालत शिविर भी लगाए जाते हैं। इसके माध्यम से आपसी सुलह या बातचीत से विवादों को हल होता है। बल्कि मुकदमेबाजी का खर्च भी कम होता है। दो पक्षों में समझौता या सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से मामला निपटाया जाता है। इससे दोनों पक्षों के समय की भी बचत होती है।
श्रीमती दुबे ने न्यायाधीश भगवती प्रसाद के हर द्वार पर न्याय के सपने का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यक्रम और न्यायालय भवन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सहित सभी को बधाई दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी पांडे ने न्यायाधीश रजनी दुबे का स्वागत कर उनके जीवन परिचय दिया।
संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव ने भी संबोधन में कहा कि यहां के लोगों की मांग पूरी हुई। अब न्याय के लिए दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर लोगों का पूरा विश्वास और सभी लोग फैसलों का पूरा सम्मान भी करते हंै। आज इस क्षेत्र के लिये काफी अहम दिन है। यहां के लोगों की खुशी मैं महसूस कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कोर्ट खुल जाने से जिले के सुदूर क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत होगी और न्याय जल्द मिलेगा। कोर्ट की शुरुआत हो गयी है। अधिवक्ता, पदाधिकारी और यहां की जनता के ऊपर निर्भर करता है कि वे कैसे इसे आगे ले जाएं।
उन्होंने कहा कि सबका सहयोग जरूरी है।
मालूम हो कि बागबाहरा के पुराना कॉलेज भवन में ही सिविल कोर्ट का निर्माण किया गया है। सिविल कोर्ट में कोर्ट संचालन के लिए 6 कमरे हंै। इसके अलावा महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग बंदी गृह है। रिकॉर्ड रूम से लेकर पूरे कोर्ट परिसर में मुकम्मल व्यवस्था है। जिला अंतर्गत बागबाहरा अनुभाग वासियों को लंबे समय से चल रही मांग के बाद सिविल कोर्ट का तोहफा मिला है। उद्घाटन होते ही सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने ताली बजाकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।
सिविल कोर्ट में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम श्रवण कुमार टंडन,अध्यक्ष अधिवक्ता संघ महासमुंद अनिल शर्मा, तहसीलदार बागबाहरा प्रेम साहू तहसीलदार कोमाखान ममता ठाकुर, सीईओ जनपद बागबाहरा फकीर चंद पटेल सीएमओं बागबाहरा भूपेंद्र दीवान, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल नगर पालिका अध्यक्ष हीरासेतराम बघेल, बसन्ता ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर सविता गोस्वामी, कामिनी चन्द्राकर, जीवनबाला शर्मा, पार्षद मंता यादव विष्णु महानंद, करण दीवान, मयंक शर्मा , ताम्रध्वज बघेल, एल्डरमैन राहुल सलूजा नवनीत सलूजा देवेश साहू, करताल नायक लखबीर छाबड़ा सेतराम बघेल एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अनमोल सिंह, ओमप्रकाश चक्रधारी प्रदीप यादव, गोलू जैन, समस्त पत्रकार सहित अधिवक्तगण, अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
तकरीबन 1500 मामले के अभिलेख इस नए कोर्ट में स्थानांतरित किए गए हंै। अब न्याय के लिए 40 किमी दूर महासमुंद नहीं जाना होगा। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के पहुंचते ही स्थानीय कलाकारों ने पारम्परिक रूप से संगीत और नृत्य कर स्वागत किया गया।