महासमुन्द
सांसद चुन्नीलाल ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
17-May-2023 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 मई। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कल शाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने वाटर कूलर मशीनों के रखरखाव आदि व्यवस्था देखी। अधिकारियों को निर्देश दिए स्टेशन की सफाई नियमित हो।
यात्रियों के लिए ठंडा ताजा पानी की व्यवस्था चौबीसों घंटे उपलब्ध हो तथा वाटर कूलर की संख्या बढ़ाकर एक अन्य वाटर कूलर की स्थापना और हो ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके।
उन्होंने निर्देशित किया कि स्टेशन के मुख्य गेट पर लाइट की व्यवस्था कम है अत: यहां लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे और सामने मेन गेट पर बड़ा घड़ी भी लगाएंगे ताकि आवाजाही के दौरान यात्रियों को समय की सही जानकारी मिल सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे