महासमुन्द

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक में कई निर्णय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 मई। छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई की बैठक डॉ.खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन दलदली रोड महासमुंद में रखी गई, जिसमें विवाह के अवसर पर मायन भोज की जगह सामाजिक कोष में 5 हजार रुपए दान स्वरूप भेंट अनिवार्य किया गया है। साथ ही स्वजातीय की मृत्यु होने पर 5 कफ न भेंट करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें समाज की ओर से 1 कफ न, परिवार द्वारा 2 एवं मातृ पक्ष द्वारा 2 कफ न भेंट किया जाएगा, वहीं दशगात्र पर शांति भोज सादा भोज रहेगा।
इसी प्रकार विवाह समारोह में जनरेटर से चलने वाले वाद्य यंत्र धुमाल व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
इस बैठक में मुख्य अतिथि चंदखुरी राज के नवनिर्वाचित राज प्रधान चिंताराम वर्मा, राज मंत्री रामकुमार वर्मा, सचिव रामस्नेही वर्मा, राज कार्यकारणी सदस्य हेमन्त वर्मा उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्प हार एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। बैठक में नगर इकाई अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संरक्षक उमाशंकर नायक, डीपी वर्मा, बलदाऊ प्रसाद परगनिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, भुवन वर्मा, संतराम वर्मा, सचिव शान्तनु भेख राम वर्मा, आर्या वर्मा, सह सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, बनाये गये।
महिला सलाहकार उपेन्द्र बाघमार, कृष्ण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, आलोक नायक, भेख राम वर्मा, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी सामेन्द्र देव वर्मा बनाये गये। महिला अध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पानू वर्मा, उपाध्यक्ष कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष किरण वर्मा, सचिव सरला वर्मा, सहसचिव सुनीता वर्मा, सलाहकार में ऋषि वर्मा, नंदकुमारी वर्मा, चित्ररेखा कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य सुमन बाघमार, संगीता वर्मा, कुसुम वर्मा, ललिता वर्मा, मीना महेश वर्मा, मीना भुवन वर्मा बनाये गये।
बैठक में सामाजिक कार्यों पर चर्चा करते हुए नगर इकाई अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी एवं विधायक निधि से भवन निर्माण हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत होने एवं टेंडर प्रक्रियाधीन होने की जानकारी राजप्रधान एवं सदस्यों को दी। बैठक में चंदखुरी राज के राज मंत्री रामकुमार वर्मा ने अपने संबोधन में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में अर्जुनी राज में आयोजित केंद्रीय बैठक में केंद्रीय इकाई द्वारा सामाजिक नियमों में संशोधन किरण बिन्दुवार ने साझा की।
बैठक में स्वजातीय की मृत्यु होने पर 5 कफन भेंट करने के सम्बंध में जानकारी दी गई। जिसमें समाज की ओर से 1 कफन, परिवार द्वारा 2 एवं मातृ पक्ष द्वारा 2 कफन भेंट किया जावेगा। साथ ही दशगात्र के अवसर पर शान्ति भोज सादा भोज रहेगा। इसी प्रकार विवाह समारोह में जनरेटर से चलने वाले वाद्य यंत्र धुमाल व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अंत में बैठक के मुख्य अतिथि चिन्ताराम वर्मा ने नगर इकाई के सामाजिक कार्यों एवं सामाजिक एकजुटता की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष राम दयाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, चोवराम वर्मा, जीवन लाल वर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदीप वर्मा ने विज्ञप्ति में दी।