महासमुन्द
किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने दी धरने की चेतावनी
17-May-2023 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 मई। भाजपा नेता मोती साहू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मण्डल पटेवा तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठेगी। जिसमें पटेवा झलप क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल होंगे।
मोती साहू का कहना है कि प्राकृतिक आपदा ओला वृष्टि से पटेवा, झलप, बावनकेरा,नरतोरा क्षेत्र के साथ ही सिरपुर, जलकी, फुसेरा क्षेत्र में धान के फसल को 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। फिर भी अभी तक स्थानीय प्रशासन ने फसल के नुकसान का कोई रिपोर्ट तैयार नहीं किया है। भूपेश नेतृत्व कांग्रेस सरकार की मंशा स्पष्ट रूप से किसान विरोधी दिख रही हैं। किसान आगामी खरीफ फसल की तैयारी को लेकर चिंतित हैं। किसान अपनी पूरी कमाई रबी की फसल में लगा चुका है। अब वह खरीफ फसल के लिए खाद बीज दवाई एवं पैसों का इंतजाम कैसे कर पाएगा?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे