महासमुन्द
पुलिस को नयापारा में भी जाकर पूछताछ करना चाहिए-डॉ. चोपड़ा
16-May-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 मई। पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शहर के सूने क्षेत्र और कॉलोनियों में लगातार चोरी हो रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने कुछ माह पहले ही संघन अभियान चलाया था।
मकान मालिक, किराये पर रह रहे लोगों तथा खाली मकानों की तस्दीकी व सत्यापन किया गया था। लेकिन नायापारा में दूसरे राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोग भी निवास कर रहे हंै। ऐसे में अशांति का माहौल भी निर्मित हो रहा है। यह सब कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति है।
कांग्रेस बाहर के लोगों को नायापारा में लाकर बसा रही है। इसका परिणाम आगे चलकर देखने के लिए मिलेेगा। पुलिस को नयापारा में भी जाकर पूछताछ करना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे