महासमुन्द
10 रुपए में गरम भोजन परोसना बहुत ही पुण्य का काम- राशि
16-May-2023 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 मई। गुरूघासीदास बस स्टैंड परिसर में दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए चलाए जा रहे दाल भात सेंटर वरदान साबित हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने दाल भात सेंटर पहुंच कर खाने का जायका लिया।
बस स्टैंड में लोगों के लिए संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित दाल भात सेंटर खास कर ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा जो जिला मुख्यालय किसी काम के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को महज 10 रुपए में भरपेट गरम भोजन परोसा जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भोजन कर संचालनकर्ताओं की जमकर तारीफ की।
कहा कि 10 रुपए में गरम भोजन परोसना बहुत ही पुण्य का काम है। उन्होंने कहा- खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिए बहुत ही राहत भरा होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे