महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मई। तुमगांव में बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े में घर के बड़ों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वार्ड नं. 1 तुमगांव निवासी ममता ढीढी ने अपनी शिकायत में बताया है कि रविवार की दोपहर 3.30 से 4 बजे के मध्य उसकी बहन चन्द्रकला की बेटी दुकान से घर वापस आकर रोते हुए बताई कि कुन्ती सोनवानी के बच्चे ने मुझसे मारपीट किया है। ममता ने कुन्ती एवं ललिता के बच्चों के पास जाकर कहा कि क्यों मारपीट करते हैं। बस फिर क्या था ललिता सोनवानी व कुन्ती सोनवानी डण्डा लेकर ममता के घर के सामने आ गई और अश्लील गाली गलौज करते हुए ममता के बाल पकडक़र जमीन में गिरा दिया। इसके बाद ममता पर दोनों ने हाथ घूंसे से जमकर मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देते हुए लौट आई। इससे ममता को काफी चोटें आई हैं।
इसी मामले में ललिता सोनवानी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके बच्चे ममता ढीढी के बच्चे के साथ खेल रहे थे। बच्चे आपस में गाली गलौज कर रहे थे। आवाज सुनकर ललिता और उसकी देवरानी कुन्ती सोनवानी घर से बाहर निकले तो देखा कि ममता ढीढी कुन्ती की लडक़ी मानवी को डण्डे से मार रही थी। जिसे कुन्ती ने मना की। इसी बात पर ममता ने कुन्ती का बाल पकडक़र जमीन में घसीटा। जबकि ललिता बीच बचाव कर रही थी। इसके बाद ममता ढीढी का भाई दिनेश, गोलू, बहन मोना, बहन दामाद गजेन्द्र सभी लोग डण्डा लेकर आए आये और मारपीट की। इसके बाद दिनेश ढीढी ने 112 आने वाला है इसे छोड़ दो, बाद में देखेंगे कहकर धमकी देते हुए अपने घर चले गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद 294, 323, 34,506 के तहत मामला दर्ज किया है।