महासमुन्द

बीच बचाव करने आए युवक की पिटाई
16-May-2023 2:47 PM
बीच बचाव करने आए युवक की पिटाई

महासमुंद, 16 मई। बीच बचाव करने आए युवक की आरोपी ने पिटाई कर दी।  पुुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ  अपराध कायम किया है।

पुलिस के अनुसार लालदाढ़ी पारा, महासमुंद निवासी देवकी यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि लालदाढ़ी पारा में एक महिला के साथ उसी के मोहल्ले का एक व्यक्ति झगड़ा विवाद कर रहा था। जिसे देखकर बीच बचाव करने आये युवक से आरोपी ने मारपीट की है। शिकायत के मुताबिक लालदाढ़ी पारा मोहल्ले का कैलाश यादव देवकी को उसके घर के सामने पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहा था। देवकी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी कैलाश झगड़ा करने लगा। 

इसी दौरान लक्ष्मण यादव बीच-बचाव करने आया तो कैलाश यादव ने लक्ष्मण यादव को हाथ मुक्का से मारपीट कर मुंह में चोट पहुंचाई है। कैलाश, देवकी और लक्ष्मण यादव को अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर गया है।  पुुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कैलाश यादव के खिलाफ  294, 323, 506के तहत अपराध कायम किया है।
 


अन्य पोस्ट