महासमुन्द

पर्यावरण स्थिरता के लिए भविष्य की संभावनांए पर डॉ.चेलक ने लिखी किताब
15-May-2023 3:33 PM
 पर्यावरण स्थिरता के लिए भविष्य की संभावनांए पर डॉ.चेलक ने लिखी किताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मई।
शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कार्यरत वनस्पतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. ईश्वरी प्रसाद चेलक इलाइट पब्लिशिंग हाऊस नई दिल्ली पब्लिकेशन के राइटर बने। इन्होंने डॉ. कविता शर्मा विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र, शासकीय देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय के साथ पर्यावरण स्थिरता के लिए भविष्य की संभावना,ं फ्यूचर प्रास्पेक्टस फार इनवायरमेंट सस्टेनाबिलिटी विषय पर किताब लिखा है। डॉ. चेलक ने बताया कि इस किताब में भविष्य की पीढिय़ों की जरूरतों को अनदेखी न करते हुए वर्तमान मांगों की आश्यकताओं को पूरा करने के बीच संतुलन पर प्रकाश डाला गया है। जैसे पहले बल्ब का उपयोग होता था और अब एल ई डी का उपयोग होने लगा। ठीक इसी तरह एनर्जी के नए सोर्स, सोलर एप्लीकेशन, बायो एनर्जी, पोल्यूशन कंट्रोल आदि की सतत् आवश्यकता है।

इस पुस्तक को मुख्यत: पर्यावरण विज्ञान, टिकाऊ पर्यावरण, पर्यावरण प्रबंधन पर कुल तीन भागों एवं अ_ारह चेप्टर में कंपाइल कर लिखा गया है। साथ ही इस पुस्तक में गुजरात, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड छ:ग सहित कुल छ: राज्य के विषय विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र सम्मिलित किए हंै। विशेष सहयोग पत्नी रंजना चेलक के द्वारा डाटा एनालिसश, ग्राफिस डिजाइन एवं पेपर कंपाउल में कार्य किया गया। वर्तमान में डा. चेलक पंडित रविशंकर शुक्ल विवि में वनस्पतिशास्त्र विषय के शोध निर्देशक भी है तथा 15 राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय शोध पत्र, एक बुक चेप्टर एवं एक बुक पब्लिश हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह पुस्तक स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं एवं शोधार्थियों के लिए अध्ययन में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल, विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो.करूणा दुबे, कला संकाय प्रभारी डा. रीता पांडे, वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो.अजय कुमार राजा, प्रो.एम आर धीवर, नैक प्रभारी डॉ.नीलम अग्रवाल, जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
 


अन्य पोस्ट