महासमुन्द

संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव
15-May-2023 3:30 PM
 संत समागम कार्यक्रम में शामिल  हुए संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मई।
ग्राम पंचायत भलेसर में आयोजित एक दिवसीय संत समागम कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य गुरू घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। बीते शनिवार को भलेसर में एक दिवसीय संत समागम, सतनाम भजन गायन, सतग्रंथ कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर शामिल हुए। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने संत गुरु घासीदास बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं का बचपन से ही विरोध किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत की भावना के विरुद्ध मनखे.मनखे एक समान का संदेश दिया। बाबा गुरु घासीदास की जयंती से हमें पूजा करने की प्रेरणा मिलती है और पूजा से सद्विचार तथा एकाग्रता बढ़ती है। इससे समाज में सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। बाबा के बताए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन में अपना तथा अपने परिवार की उन्नति कर सकता है। 

उन्होंने इस तरह के आयोजन पर जोर दिया। इस दौरान संसदीय सचिवि श्री चंद्राकर ने 10 वीं कक्षा में 76 प्रतिशत अंक लाने वाली समाज की मेधावी छात्रा जागृति कुर्रे को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य किशन देवांगन, सरपंच, उपसरपंच, पवन कुर्रे, करण ओगरे, सालिग मांडले, गणेश कुर्रे, नंदकुमार, चिंताराम ओगरे, हेमलाल, रघुनंद सहित नागरिक मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट