महासमुन्द
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15मई। पूर्व विधायक एवं भारतीय ंजनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.विमल चोपड़ा,पार्षद देवी चंद राठी और महेन्द्र सिक्का ने बूथ क्रमांक 206 में लोगों से मुलाकात कर उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्गों, समूहों को साथ में लेकर आगे बढने वाली एक मजबूत पार्टी है। मोदी सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए जो योजनाएं बनाई गई है इनका लाभ भारत में निवास करने वाले प्रत्येक भारतीयों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेण्डर मिलने से माताएं एवं बहनें धुएं से मुक्त हुई हैं।
अब हर व्यक्ति के पास रहने के लिए पक्की मकान है। शौचालय बनने से अब हमें स्वच्छता का नया वातावरण हर जगहों पर देखने को मिल रहा है। वही बिजली पानी का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। गांव-गांव में पक्की सडक़ें, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहे हैं।
डॉ. चोपड़ा ने कहा है कि आज हमारे देश विकास के पथ पर आगे की ओर तेजी से बढ रही है। इस विकास के कारण आज हमारे देश को एक नई पहचान केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा प्राप्त हुआ है। और विश्व के प्रत्येक देशो मे हमारे भारत देश को जाना जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्गो को साथ में लेकर चलने वाली सरकार है।
इस दौरान जुगराज महानंद,लक्ष्मण जगत,सुधीर बरिहा,प्रथम बाघ, बसन्त महानंद,शिवा सिन्हा,शिवनारायण सिन्हा,नरेन्द्र यादव,देवी मांझी, प्रीतम बाघ, लक्ष्मी साहू, तिलक राम सिन्हा, दिलीप यादव, साधू सिन्हा,लक्ष्मण यादव, शिवाकार मांझी, तुलसीराम महानंद, लोचन, जगदीश आदि मौजूद थे।