महासमुन्द

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बागबाहरा में फूटे पटाखे
14-May-2023 9:09 PM
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बागबाहरा में फूटे पटाखे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 14 मई। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के अवसर पर बागबाहरा में कांग्रेस की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में मनाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और गाजे बाजे के साथ  जीत की खुशी मनाते हुए मिठाईयां बांटी। इस दौरान संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि देश को धर्म और जाति के भेदभाव में बांटने वाली पार्टी को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है और सामाजिक सद्भाव के साथ देश की सत्ता का बागडोर संभालने वाले कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक की जनता ने संपूर्ण जनादेश देते हुए सत्ता सौंपी है। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम बजरंगबली कांग्रेस पार्टी के साथ हैं । जिसके चलते आज कर्नाटक जैसी विधानसभा चुनाव में जहां केंद्रीय एजेंसियां बड़ी मात्रा में सक्रिय थी वहां की जनता ने राहुल गांधी के हाथ को मजबूत किया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तेजन चन्द्राकर मंडी अध्यक्ष बागबाहरा, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, संतोष पटेल बसंता ठाकुर देवानंद निर्मलकर गणेश शर्मा विष्णु महानंद गिरीश देवांगन पोखन महानंद सुनील पांडे उत्तम शर्मा , करतार नायक, जयंती चंद्राकर हरि यादव लोकेश दीवान देवेश साहू खोमेश साहू , सेवती ध्रुव मोंगरा दीवान, कुमार ढीढ़ी प्रदीप यादव महमूद कुरैशी सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर सेतराम बघेल, मोहन कुलदीप, अनमोल सलूजा कोमल महानंद, नंद कुमार निषाद , सिकंदर सिद्धकी मोनू शर्मा जी और जीवराखन निर्मलकर गणपत जगत चंदूलाल साहू ढेलू चंद्राकर गुमान चक्रधारी नवनीत सलूजा दीप चंद्र  ध्रुव, राजेश सोनी रमेश साहू दिनेश मोंगरे मोहन बांधे रामकुमार ठाकुर रमेश साहू तूफान दीवान प्रमोद चंद्राकर अर्जुन गुप्ता परदेसी निषाद नाथूराम महानंद राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट