महासमुन्द

चोरी की 12 कट्टा धान समेत 4 हिरासत में
14-May-2023 2:49 PM
चोरी की 12 कट्टा धान समेत 4 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 मई। चोरी के एक प्रकरण के 4 आरोपी गिरफ्तार हुुए हैं। आरोपियों से चोरी के 12 कट्टा धान कीमती 9 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हंै। यह सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई है।

प्रार्थी अमृत शर्मा निवासी वार्ड नं 20 गुडरूपारा महासमुंद ने 12 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एनएल राईस इंड्रस्ट्रीज सुभाष नगर वार्ड 23 महासमुंद में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। नौ मई की सुबह 8 बजे मिल का मुंशी रूपेश ने फोन कर के बताया कि राईस मिल में रखे धान की छल्ली में से 12 कट्टा अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। जानकारी मिलते ही मैं तत्काल राईस मिल पहुंचा। वहां उपस्थित मुंशी रूपेश एवं राजेश के साथ धान कटटा छल्ली को चेक किया। धान की छल्ली से 12 कट्टा धान नहीं थे। गायब धान की कीमत 9 हजार रुपए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली महासमुंद में अज्ञात व्यक्ति के विरूध 457,380 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर महासमुंद के राकेश उर्फ  सुकालू,सुशील उर्फ चितरू अपने अन्य साथियों के साथ मिल से धान चोरी किये हैं। उक्त सूचना पर टीम ने संदेही राकेश उर्फ सुकालू, सुशील उर्फ  चितरू से पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। बताया कि अपने साथी गौतम टांडी एवं हरिश यादव के साथ मिलकर दिनांक 9 मई को रात्रि में एनएल राईस सुभाष नगर महासमुंद से 12 कटटा धान चोरी कर मोटर सायकल से ढुलाते हुए बाहर लाया और आपस में बांटकर अपने अपने घर में छिपाया है।  ारोपी राकेश उर्फ सुकालू (20 वर्ष), सुशील उर्फ चितरू (19 वर्ष), गौतम तांडी (19 वर्ष), हरिश यादव (22 वर्ष) सभी निवासी सुभाष नगर महासमुंद के कब्जे से कुल 12 कट्टा धान, घटना में प्रयुक्त 1 नग मोटर सायकल, 2 नग मोबाइल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली महासमुंद में धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट