महासमुन्द

तुमाडबरी जंगल में जुआ खेलते 7 पकड़ाए,
14-May-2023 2:46 PM
तुमाडबरी जंगल में जुआ खेलते 7 पकड़ाए,

7 मोबाइल- 7 बाइक समेत नगदी बरामद 

महासमुंद,14मई। कोतवाली महासमुंद की टीम ने 7 लोगों को तुमाडबरी जंगल में जुआ खेलते पकड़ा है। जुआरियों से 23 हजार 70 रुपए नगदी सहित 6 मोटर सायकल, 9 नग मोबाइल जुमला कीमती 1 लाख 99 हजार 70 रुपए बरामद किया है। उक्त कार्रवाई सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई है। थाना महासमुंद एवं सायबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तुमाडबरी जंगल नीलगिरी पेड़ के नीचे कुछ लोग काट पत्ती जुआ खेल रहे हंै।  सूचना पर सायबर सेल एवं थाना महासमुंद की टीम  मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआडिय़ों मनोज कुमार रात्रे साकिन बम्हनी, रामाधार चन्द्राकर साकिन खरोरा, राहुल पाण्डे साकिन रमन टोला, छन्नु लाल साहू साकिन वार्ड न0 7 नयापारा महासमुंद, रितिक चन्द्राकर साकिन खरोरा, समीर खान साकिन नयापारा वार्ड न0 6 महासमुंद, करन रामटेके साकिन नयापारा वार्ड नं 7 महासमुंद थाना व जिला महासमुंद को पकड़ा।

जुआरियों के संयुक्त कब्जे से दो पैकेट 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 23 हजार 70 रुपए, 7 मोबाइल,  7 मोटर सायकल, जुमला रकम 1 लाख, 99 हजार 070 रुपए को जब्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


अन्य पोस्ट