महासमुन्द

गुड शेफ र्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
13-May-2023 3:26 PM
गुड शेफ र्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

महासमुंद, 13 मई। गुड शेफ र्ड हायर सेकंड्री स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। यहां कक्षा 10वीं से प्रीती साहू को 91.8 प्रतिशत अंक मिला। वे कक्षा में प्रथम स्थान पर रहीं। इसी क्रम में भूमिका बघेल 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं गौरव बावनकर 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 

कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय से नीरज सेन को 93 प्रतिशत (प्रथम), निलेश साहू को 81.4 प्रतिशत (द्वितीय) एवं सृष्टि दुबे को 76.4 प्रतिशत (तृतीय) अंक मिला। वाणिज्य संकाय से अंतरा कुंभार को 86 प्रतिशत, लाकेश्वरी को 80.2 प्रतिशत तथा प्रखर विश्वकर्मा को 80.2 प्रतिशत अंक मिला। 


अन्य पोस्ट