महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 12 मई। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खट्टी के सरपंच सहित पंचायत पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने वालों में ग्राम पंचायत खट्टी के सरपंच मीना तीरथ पटेल, सरपंच प्रतिनिधि तीरथ पटेल पंचगण कौशिक तांडी, दुर्गेश मांझी पृथ्वीदास टंडन सुरेश ठाकुर हीरासिंग ठाकुर पंच ने कांग्रेस प्रवेश किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा शहर संतोष पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोमाखान प्रदीप यादव किशोर चतुर्वेदी रोशन तारक शिवचरण कुरे हरिशंकर यादव तूफान दीवान रमेश साहू खोप्रसाद कोमल पोखन महानंद मेघनाथ यादव नेमीचंद साहू हीरा निहाल देवसिंग बड़ा खान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।