महासमुन्द

आत्मानंद स्कूल में 12वीं के सभी 59 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
12-May-2023 2:31 PM
आत्मानंद स्कूल में 12वीं के सभी 59 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

 10वीं का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी

महासमुंद,12 मई। आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद का वर्ष 2022-23 के बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12 वीं में 59 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए सभी 59 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 100 प्रतिशत् रहा है। कक्षा 12 वीं मैथ्स में मोहम्मद अरशद खान ने 89 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान, पल्लवर पटेल 83 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अंतरिक्ष दुबे 82.6 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं बायो में पूनम ध्रुव 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर चन्द्रशेखर साहू 90.6 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं स्मृति साहू 88.6 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12 वीं कामर्स में वेदांग कुमार साहू 91 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर सौम्या जैन 90.6 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं धनंजय साहू 89.4 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में 50 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 49 परीक्षा में शामिल हुए 48 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए 46 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में एवं 2 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, 01 परीक्षार्थी को पूरक मिला है। इस प्रकार कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत् रहा है।  कक्षा 10वीं में कुमकुम साहू 93.50 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रोहिणी निषाद 92.50 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर एवं माही सोनकर एवं मान्या सोनकर 92 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। संस्था एवं छात्रों की इस उपलब्धि पर डीईओ मीता मुखर्जी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी हिमांशु भारतीय, सहायक संचालक एमजी सतीश नायर, संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, नंद किशोर सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चन्द्राकर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, एबीईओ गजेन्द्र ध्रुव, तारिका कुंजाम, हीना ढालेन, बी आर सी.सी. जागेश्वर सिन्हा, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्न्नौजे सहित संस्था के सभी शिक्षक गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा मेकला, डॉ. शशबीर कौर संधु, मितेश शर्मा, विकास यादव, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, आकांक्षा भोई, सुरेश यादव, राधिका शर्मा, ऋतुराज देवांगन ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट