महासमुन्द

कॉलेज छात्र से मारपीट
11-May-2023 3:18 PM
कॉलेज छात्र  से मारपीट

महासमुंद, 11 मई। महासमुंद थाना क्षेत्र के गोंडपारा चौक के पास कॉलेज छात्र के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की है। मारपीट से छात्र का सिर फट गया है। आरोपी के खिलाफ  थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

वार्ड नं 28 मौहारी भांठा महासमुंद निवासी प्रियांशु चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कॉलेज में पढ़ाई करता है। नौ मई को वह अपनी मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था। गोंडपारा चौक के पास उसकी मोटर सायकल स्लीप हो गई। तब वहां पर उपस्थित कुलेश्वर ऊर्फ  गोलू ने प्रियांशु को अश्लील गाली गुफ्तार किया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से सिर में मार कर चोट पहुंचाया है। प्रियांशु की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर ऊर्फ गोलू के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है। 
 


अन्य पोस्ट