महासमुन्द
नागरिकों से की चर्चा, समस्याओं का निराकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मई। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शहर के वार्ड नं 11 पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान नागरिकों ने कई मांगों की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और मांगों की ओर जल्द ही उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
कल बुधवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शहर के वार्ड 11 में जनसंपर्क किया। बाद इसके नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताई जिसे मौके पर निराकरण किया गया। वहीं मांगों की ओर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पार्षद जगत महानंद, रोहित पटेल, आवेज खान, कमल प्रजापति, रामकृष्ण मिरी, दुर्गेश, इमरान कुरैशी, संतोष कुमार,जावेद चौहान, टोमन सिंग कागजी,भोला पांडे, राजकुमारी मारकंडे, मुन्नी बाई, विजय, संतोष, कुसुम बारले, बैशाखिन बाई कुम्हार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।