महासमुन्द
महासमुंद, 11 मई। ओडिशा से लग्जरी कार में 8 लाख कीमती गांजा महासमुंद की ओर लाते एक आरोपी को बसना पुलिस ने हिरासत में लिया है।
आरोपी से दो सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 40 किलो 200 ग्राम, कीमती 8 लाख रुपए, ग्रे कलर का स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 3 लाख रुपए, एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल टच स्क्रीन कीमती 3हजार रुपए कुल जुमला 11 लाख रुपए बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
घटनास्थल ग्राम बंसुला चौक है। यहां सीमावर्ती राज्य ओडिशा से मादक पदार्थ गांजा परिवहन की खबर बसना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। पुलिस के जवान मौके पर तैनात थे कि ओडिशा पदमपुर की ओर से बसना की ओर एक ग्रे कलर का स्वीफ्ट डिजायर कार आते दिखी। वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। कार में चालक सत्या नायक (28) गुलगुलापदर जिला सोनपुर ओडिशा बैठा था।
वाहन की डिक्की में 2 बोरियों में गांजा मिला। आरोपी के कब्जे से उक्त 40 किलो 200 ग्राम बोरी गांजा, स्वीफ्ट डिजायर कार, मोबाइल बरामद कर आरोपी को एनडीपीएस की धारा 20 ख के तहत जेल भेज दिया है।