महासमुन्द
26 से मलेशिया में वुडबॉल इंटरनेशनल ओपन प्रतियोगिता आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मई। मलेशिया में आयोजित वुडबॉल इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप के लिए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चैनकुमारी निषाद का चयन किया गया है। महासमुंद ब्लॉक के पीढ़ी निवासी चैनकुमारी शुरू से वुडबॉल खेल में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 से 31 जुलाई तक मलेशिया में 23 वें मलेशिया वुडबॉल इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है, जिसमें पीढ़ी निवासी चैनकुमारी निषाद का चयन किया गया है। इसमें भारत के साथ ही कई देशों के खिलाड़ी इसमें शिरकत करेंगे।
वुडबॉल इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशीप के लिए चयन होने पर चैनकुमारी ने न केवल क्षेत्र का बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके चयन पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, रेखराज चंद्राकर आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी चैन कुमारी ने ताइवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सात बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का और 17वीं वुडबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी हंै। चैन कुमारी मिनी गोल्फ खेल में भी दक्ष हंै।