महासमुन्द
जल जीवन मिशन की पानी टंकी में गड़बड़ी-डॉ. चोपड़ा
11-May-2023 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 मई। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डा. विमल चोपड़ा ने कार्यपालन अभियंता के ईई से मिलकर महासमुंद जिले में जल जीवन के मिशन के तहत बनाई जा रही टंकियों के बारे में चर्चा की और बताया कि जिले में लगभग 1000 पानी के टंकियों का निर्माण किया जाना है। जिसमें से अभी 200 पानी टंकी महासमुंद में बनायी गई है। इनमें से केवल 29 टंकी ही चालू है। टंंकियो को अभी तक टेस्टींग में नहीं लाया गया है और न ही पानी सप्लाई चालू है। टंकियों का घटिया निर्माण हुआ है। इस दौरान उनके साथ में मोहन साहू, पवन साहू, जग्गु छुरा मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे