महासमुन्द
धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
11-May-2023 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 मई। राजपूत क्षत्रिय समाज महासमुंद द्वारा महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती सामाजिक भवन नयापारा महासमुंद में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। समाज के वरिष्ठ आदित्य सिंह ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश के लिए जीवन बलिदान कर दिया। कार्यकर्म का संचालन पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष उदयपाल सिंह भदोरिया, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव देवनारायण सिंह बिसेन, विजय सिंह वर्मा, लाल विजय प्रताप सिंह, श्रीमती बिंदु ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन गुमान सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर संपत सिंह, गौतम, रामध्यान सिंह ठाकुर, खुशबू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे