महासमुन्द
ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत
महासमुंद, 9 मई। ग्राम पंचायत गोहेरापाली में मनरेगा के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य में सरपंच, रोजगार सहायिका तथा मेट के द्वारा अनुपस्थित मजदूरों की उपस्थिति दर्शाकर फर्जी मस्टर रोल भरे जाने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से की है।
ग्राम पंचायत गोहेरापाली के ग्रामीणों फूलमती, अक्षय, तुलसी, सरिता, जयप्रकाश प्रधान, महेंद्र, राजेंद्र, विशाल, धर्मेंद्र साहू, निर्मल भोई, अनिल भोई, रामप्रसाद, जलंधर साहू, सुंदरलाल आदि ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि गांव में मनरेगा के अंतर्गत सरसरिया मुड़ा नया तालाब के नीचे नया तालाब निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें सरपंच, रोजगार सहायिका तथा मेट द्वारा एनएमएमएस में अनुपस्थित मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है तथा फर्जी मस्टर रोल भरा जा रहा है। इनकी शिकायत में कहा गया है कि अजय दास पिता प्रेमदाज गांव से बाहर है,फिर भी एनएमएमएस में उनकी उपस्थिति लगायी गई है।