महासमुन्द
महासमुंद, 9 मई। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के 14 से 45 वर्ष तक के युवाओं को इस योजना अंतर्गत नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता ;वीटीपीद्ध के माध्यम दिया जाएगा। इस योजना में उत्तीर्ण युवाओं को शासन द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने में आसानी होती है। कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज बरोंडा बाजार महासमुंद में कम्प्यूटर, सिलाई, शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, शासकीय आईटीआई महासमुंद में टैक्सी ड्राइवर एवं कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में मशरूम उत्पादन एवं जैविक खाद निर्माण के लिए आवेदन कर नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
उक्त योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राही आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी की छायाप्रति जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत अथवा लाइवलीहुड कॉलेज बरोंडा बाजार महासमुंद अथवा शासकीय आईटीआई लभरा खुर्द महासमुंद अथवा शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद अथवा कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में आवेदन कर सकते हैं।