महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई। साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं मनोनित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह खल्लारी स्थित मंगल भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर परिक्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों का नगद राशि व प्रशस्ति पत्र और खल्लारी के समाजसेवी भरत लाल साहू को विशेष सामाजिक योगदान के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ महासमुंद अध्यक्ष धरमदास साहू ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष भेखलाल साहू, संरक्षक भुवनलाल साहू, उपाध्यक्ष मोनिका साहू, जय खल्लारी परिक्षेत्र के संरक्षक चमनलाल साहू, सूरमाल परिक्षेत्र 2 के अध्यक्ष प्रेसन साहू, सूरमाल परिक्षेत्र 3 से एवन साहू, सुरमाल परिक्षेत्र 4 के अध्यक्ष देवेश साहू, तेंदूकोना परिक्षेत्र अध्यक्ष भुवन साहू, सिंघी परिक्षेत्र से सुरेश साहू, सिंघी परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमराज साहू, जनपद सदस्य घनश्याम साहू, तहसील कोषाध्यक्ष दुबेलाल साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेम साहू, राकेश साहू आदि समाजिकजन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भक्त माता कर्मा के आरती पूजन से हुआ। इस दौरान बालिका पूर्वा साहू ने राजगीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों के स्वागत उपरांत तहसील साहू संघ के अध्यक्ष भेखलाल साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेवाराम साहू, उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू व बिंदु साहू सहित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सांसद चुन्नीलाल साहू ने संबोधित करते हुये कहा कि समाज की बेटियां सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हंै। यह हमारे लिए गौरव का विषय है।
तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू ने कहा कि हमें प्रतिभावान विद्यार्थियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। आयोजन को तहसील के संरक्षक भुवनलाल साहू, जय खल्लारी परिक्षेत्र के संरक्षक चमनलाल साहू, जनपद सदस्य घनश्याम साहू, सूरमाल परिक्षेत्र 1 अध्यक्ष देवेश साहू ने भी संबोधित किया। संचालन साहू समाज जय खल्लारी परिक्षेत्र के सचिव युगल किशोर साहू व अंत में आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेवाराम साहू ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार साहू, सलाहकार देवक साहू, मनराखन साहू, यशवंत साहू, उपाध्यक्ष तारेश साहू, रतनलाल साहू, खिलेश साहू, सुजीत साहू, सहसचिव टीकेश साहू, अंकेक्षक सदाराम साहू, माधवराम साहू, मीडिया प्रभारी टीकम साहू, हेमन साहू, हितेश साहू, मिल्लुराम साहू, द्वारिका साहू, रामकुमार साहू, बृजलाल साहू, बसंत साहू, उदय साहू आदि सामाजिकजन उपस्थित थे।