महासमुन्द

प्रभार मिलने के 14 दिन बाद भी अफसरों ने काम शुरू नहीं किया
08-May-2023 2:48 PM
प्रभार मिलने के 14 दिन बाद भी अफसरों ने काम  शुरू नहीं किया

महासमुंद, 8 मई। बसना जनपद अंतर्गत 102 पंचायत के सचिवों का काम बंद कलम बंद बेमुद्दत हड़ताल जारी है। कल 53वें दिन भी इनकी हड़ताल जारी रही। आज से 14 दिन पहले प्रभार में आए अधिकारियों ने भी काम शुरू नहीं किया है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 102 ग्राम पंचायतों में 14 अधिकारियों में विकास एवं सहायक, वरिष्ठ व सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी सहित उप अभियंताओं को पंचायत सचिव का प्रभार दिया गया है।

उप संचालक कृषि विभाग द्वारा आदेश जारी कर पंचायत के कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए यह व्यवस्था जनपद के विकासखंड विस्तार अधिकारी बीएल नायक, सुरेश कुमार पटेल, सहायक विकासखंड विस्तार अधिकारी सुशील कुमार साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण व करारोपण अधिकारी राजनारायण शर्मा, रूपसिंह सिदार, बनमाली प्रधान, पुरुषोत्तम दीवान, जयराम सिदार, जयराम दास वैष्णव, उपअभियंता केआर खुराना, केपी कुर्रे, विकास सोनी, आंचल चन्द्राकर और विष्णुनाथ नारायण सिंह राठौर को सभी पंचायतों का प्रभार सौंपा है।
 


अन्य पोस्ट