महासमुन्द

जिले के सभी विधानसभा में आप की बैठक, कार्यकर्ताओं का सम्मान
07-May-2023 3:07 PM
जिले के सभी विधानसभा में आप की बैठक, कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 7 मई।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि लोकसभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर के नेतृत्व में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा मुख्यालयों में आहुत हुई है, जिसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आये लोक सभा प्रभारी उपस्थित थे। 

उन्होंने विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी छतीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने सभी विधानसभा को 5-5 ब्लाकों में बांटकर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। 

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि पार्टी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का सम्मान किया है। अब ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉक में हर पांच गांवों के पीछे सर्कल इंचार्ज नियुक्त करें। प्रत्येक ब्लॉक में 2 बैठक आयोजित कर सर्कल प्रभारी नियुक्त करें। इस तरह कार्यकर्ताओं का संगठित एवं प्रशिक्षित टीम हर सर्कल में तैयार होगा। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे केजरीवाल मॉडल को विधानसभा के गांव-गांव तक पहुंचाएं। वर्तमान में छ. ग. के कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार को जगजाहिर कर इसे चुनाव में परास्त करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, लोकसभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, जिला सचिव खिरोद पटेल, सकील खान, कादिर चौहान, राकेश झाबक, भूषण सिन्हा, रामदयाल, जयप्रकाश मीरी, भुनेश्वर साहू,खिरोद पटेल, मुनूदाऊ सागर, टीकम राणा,जय प्रकाश मिश्रा,कृतराम, अजय, सनत राम चौहान, आशिक हुसैन, मुरारी प्रधान,सुजीत बंसल एवं आम आदमी पार्टी के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट