महासमुन्द

लोनिवि अफसरों ने विधायक को खुश करने एनएच पर बोर्ड लगाए-डॉ. चोपड़ा
07-May-2023 3:05 PM
लोनिवि अफसरों ने विधायक को खुश करने एनएच पर बोर्ड लगाए-डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 7 मई।
पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में सरपंच रूप लाल पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शम्मी सलूजा ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 की देखरेख कंपनी के ढांक स्थित कार्यालय में मैनेजर से भेंट कर शिकायत की कि लोक निर्माण विभाग महासमुंद संभाग द्वारा नदी मोड़ में मार्गदर्शक बोर्ड लगाए गए हैं। जबकि पूर्व में ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा पर्याप्त संख्या में ये बोर्ड लगे हंै। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए ये बोर्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के बिना अनुमति के लगाए गए हैं, जो कानूनन अपराध है।

डॉ. विमल चोपड़ा के मुताबिक राज्य सरकार की एक एजेंसी द्वारा अतिक्रमण कर जबरन बोर्ड लगाया गया है इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका है। एनएच द्वारा लगाए गए बोर्ड को देखने में भी यात्रियों को कठिनाई होती है। लोक निर्माण विभाग महासमुंद संभाग के अधिकारियों द्वारा विधायक को खुश करने के लिए इस प्रकार का बोर्ड लगाकर अपराध किया जा रहा है। वहीं शासकीय धन का अपव्यय भी हो रहा है। 

प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय राजमार्ग की देख रेख करने वाले कंपनी को कहा है कि वे तत्काल लोक निर्माण विभाग को नोटिस देकर इसे हटाने कहें। अन्यथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर एफ आईआर दर्ज कराया जाएगा। 


अन्य पोस्ट