महासमुन्द
परीक्षण में पात्र जाने के बाद ही एपीएल काटकर बीपीएल किया जायेगा...
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नवीन राशनकार्ड जारी करने अथवा राशनकार्ड की पात्रता में संशोधन करने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की छग खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छग राशनकार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार सुक्ष्मता से परीक्षण कराकर वैद्य पात्रता अनुसार लॉगिन आईडी में डाटा एंट्री कर राशनकार्ड जारी करने की कार्रवाई का आदेश दिया है। जिले में विगत कुछ महीनों में जनपद पंचायतों से राशनकार्डधारी परिवार का राशनकार्ड निरस्त कर प्राथमिकता,अंत्योदय राशनकार्ड जारी करने संबंधी बहुतायत संख्या में अनुशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं।
कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि आवेदक परिवार की पात्रता का समुचित परीक्षण नहीं किया जा रहा है। प्राथमिकता श्रेणी, अंत्योदय श्रेणी के राशनकार्ड जारी होने की स्थिति में ही ऐसे परिवार की राशनकार्ड पात्रता में संशोधन किया जाना चाहिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कलेक्टर ने 20 अप्रैल 2023 को पत्र जारी कर कहा है कि जिले के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों को जारी राशन कार्ड माड्यूल के ब्लॉक आईडी को प्राधिकृत अधिकारी के नाम से संशोधित अतिरिक्त प्रावधान नवीन राशन कार्ड दिया गया है। उक्त जारी किये गये लॉगिन आईडी का दुरूपयोग होने पर संबंधित यूजर आईडी धारक की होगी। वहीं, 1 से 15 तथा 16 से माहांत तक राशन कार्ड संबंधित किये गये कार्यों की पाक्षिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को देनी होगी। उन्होंने कहा है कि बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड धारकों, नया राशन कार्ड बनाने के इच्छुक हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाने, नाम जोडऩे तथा विलोपित करने के लिये बिना परीक्षण के राशनकार्ड जारी किए जा रहे थे। लेकिन अब बीपीएल राशन कार्ड बनाने हितग्राहियों को पालिका सीएमओ तथा जनपद सीईओ के पास पात्रता परीक्षण कराना होगा। परीक्षण में पात्र जाने के बाद ही एपीएल काटकर बीपीएल किया जायेगा। यह कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छग खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के प्रावधानों के तहत वर्तमान में अंत्योदय 44875, निराश्रित 2373, प्राथमिकता 22188, नि:शक्तजन 957 एवं सामान्य एपीएल 34143, कुल 284536 राशनकार्ड प्रचलित हैं। जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी राशनकार्ड नियम 2016 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में राशनकार्ड जारी रने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सक्षम प्राधिकारी मान्ह होंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारीष जनपद पंचायतों द्वारा पत्र प्रेषित कर राशनकार्ड माड्यूल में नवीन राशनकार्ड जारी करने हेतु डेटा एंट्री का विकल्प प्रदान करने कहा गया है। जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीन राशनकार्ड जारी करने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर गठित सत्यापन कमेटी के माध्यम से छग खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छग राशनकार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार सूक्ष्मता से पात्रता परीक्षण करेंगे। ताकि किसी भी श्रेणी में अपात्र परिवार का राशनकार्ड जारी ना हो सके।