महासमुन्द

नाले से सबमर्सिबल पंप चोरी, 3 गिरफ्तार
06-May-2023 3:00 PM
नाले से सबमर्सिबल पंप चोरी, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई।
सरायपाली के ग्राम लखनपुर स्थित नाले में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी का सबमर्सिबल पंप जब्त किया गया है। 

सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चोरी के आरोप में ग्राम रिमजी थाना सिंघोड़ा निवासी चंद्रशेखर भोई (25), इन्द्र कुमार भोई (26) व सुदामा भोई (30) को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम लखनपुर निवासी देवानंद प्रधान गांव में मकान का निर्माण कर रहा है। पानी की जरूरत पडऩे पर 4 मई को पास के ही नाला में 1 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप लगाया था। दोपहर डेढ़ बजे खाना खाकर वापस नाला के पास आया तो देखा कि मोटर पंप नहीं था। अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। 

आसपास पूछताछ के दौरान पता चला कि रिमजी गांव के कुछ युवक घर के आसपास देखे गए हैं। इसके बाद उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीम गठित कर पुलिस रिमजी गांव पहुंची और तीनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के बाद तीनों ने पंप चोरी करना कबूल किया।


अन्य पोस्ट