महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 योगिता विनय वासनिक ने अजा वर्ग की नाबालिग लडक़ी के साथ रेप के आरोपी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अभियोजन के मुताबिक प्रार्थी ने खल्लारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री अस्वस्थ थी, इसलिए वह पत्नी के साथ 1 जून 2022 को उसे जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी लडक़ी 4-5 माह की गर्भवती है। घर आने के बाद मां के पूछने पर पीडि़ता बेटी ने उसे बताया कि पिछले साल नवम्बर में दीपावली के दिन से गांव का पंकज साहू पीछे बाड़ी में आकर उसे बुलाया करता था और पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
रिपोर्ट पर भादवि की धारा 376 -3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान अजा-अजजाओडिशा अत्याचार निवारण की धारा 3-2,5 जोड़ा गया। न्यायालय ने आरोपी पंकज साहू को धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 वर्ष सश्रम कैद तथा 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं पटाने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई है।
इसी तरह अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधि.1989 की धारा 3-2वी के तहत आजीवन कारावास तथा शारीरिक संबंध बनाने के की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 376-3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसके तहत न्यायालय ने पंकज को धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 वर्ष सश्रम कैद तथा 10 हजार रुपए अर्थदंड, अर्थदंड न पटाने पर 6 माह की सजा सुनाई है।