महासमुन्द

बाइकें टकराई, एक की मौत
06-May-2023 2:30 PM
बाइकें टकराई, एक की मौत

महासमुंद, 6 मई। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर से फुसेराडीह के मध्य हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 फरवरी को गौतम कुमार एवं गंगाधर कमार मोटरसायकल में बनसिवनी से अपने गांव अवराई जा रहे थे। बाइक गौतम कमार चला रहा था। पीछे में गांव का संतोष पटेल अपनी बाइक में आ रहा था। संतोष पटेल फुसेराडीह हनुमान मंदिर के आगे मोड़ में अपने बाइक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे चालक गौतम कमार सामने गिर गया। उसके सिर गर्दन सीने में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी 3 मई को मौत हो गयी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष पटेल के खिलाफ 279, 304, 337 के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य पोस्ट