महासमुन्द

चोरी की 9 मोबाइल के साथ 2 पकड़ाए
06-May-2023 2:29 PM
चोरी की 9 मोबाइल के साथ 2 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा/महासमुंद, 6 मई।
महासमुंद की भीमखोज पुलिस ने 9 विभिन्न कंपनियों से चोरी के मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भीमखोज खल्लारी पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली कि खरियार रोड ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति मोटर साइकिल में चोरी की मोबाईल लेकर आ रहे हैं। सूचना पर थाना बागबाहरा स्टाफ  ने घेराबंदी कर एनएच 353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा में दो व्यक्तियों लाल बहादुर ध्रुव (22) बादीपाली थाना बिजेपुर जिला बरगढ़, रीतिक कुमार ध्रुव (22) भीमखोज थाना खल्लारी जिला महासमुंद को पकड़ा। आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर 9 नग विभिन्न कंपनियों की चोरी की गई मोबाइल मिले। इनके पास मोबाइल संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे। अत: चोरी का मोबाइल मामते हुए पुलिस ने इनके पास से 9 नग विभिन्न कंपनियों का चोरी का टच स्क्रीन मोबाइल, कीमती 1 लाख 55 हजार रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर धारा 41-1़4, 379 भादवि के तहत् कार्रवाई की है। 


अन्य पोस्ट