महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के अर्थशास्त्र विभाग में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. व्ही.के. जोशी प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष अर्थषास्त्र डॉ. राधाबाई नवीन कन्या शासकीय महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) उपस्थित थे। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम अग्रवाल ने कहा कि आयोजित व्याख्यान ‘स्टेजेस ऑफ इकॉनामिक रिसर्च’ विद्यार्थियों के लिए भविष्य में शोध कार्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य अनुसुइया अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में छात्राएं भी अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता से आगे बढ़ें एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करें। विषय विषेषज्ञ डॉ. वी.के जोशी ने पी.पी.टी. के माध्यम से शोध प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विभाग के प्राध्यापक डॉ. आर.के. अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में डॉ. रीता पाण्डेय विभागाध्यक्ष इतिहास, एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर अर्थषास्त्र के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्थशास्त्र परिषद के पदाधिकारी अजय कुमार नायक, कु. संघवी सिंह ठाकुर, विधि चंद्राकर, डिगेन्द्र साहू, सुरेन्द्र साव, रमन साव, पारसमणि कंवर, हीरा यादव, जर्नादन आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।